BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: कोल डिपो पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस कोयले का भंडारण पकड़ा, मशीन और ट्रेलर जब्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में नवपदस्थ कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिले में खनिज के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के उद्देश्य से रतनपुर क्षेत्र के गतौरी स्थित एक कोल डिपो पर छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान बिना लाइसेंस के कोयले का भंडारण किया जाना पाया गया। खनिज विभाग की टीम ने मौके से एक लोडर मशीन और दो ट्रेलर जब्त किए हैं। साथ ही भंडारणकर्ता को नोटिस भी जारी किया गया है। विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि यदि उचित जवाब नहीं मिला तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार यह छापेमारी 18 मई की रात को की गई थी, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने दो दिन तक मामले को सार्वजनिक नहीं किया। आखिरकार मंगलवार को विभाग की ओर से कार्रवाई की पुष्टि करते हुए जानकारी साझा की गई। जब्त किए गए वाहनों को रतनपुर थाने में जमा करा दिया गया है।

संचालक की पहचान पर सस्पेंस बरकरार……

इस पूरे मामले में भंडारणकर्ता का नाम अभी तक उजागर नहीं किया गया है। न ही यह स्पष्ट किया गया है कि कोयला किस स्थान पर डंप किया गया था—क्या वह कोई अधिकृत डिपो था या फिर निजी भूमि। इस चुप्पी को लेकर जिला प्रशासन और खनिज विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों का कहना है कि कोयले का भंडारण बगैर वैध लाइसेंस के किया जा रहा था, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते भंडारणकर्ता का नाम सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। इससे प्रशासन की पारदर्शिता और कार्रवाई की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उनके कार्यकाल में जिले में खनिज से जुड़े किसी भी प्रकार के अवैध कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई को इसी दिशा में पहला कदम माना जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...