BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; स्वास्थ्य कर्मी आरती यादव को कर्मचारी संघ ने दी श्रद्धांजलि: मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर दी थी जान, दोषियों पर कार्रवाई की मांग..पढ़िए पूरी खबर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण कर्मचारी संघ द्वारा शनिवार को कोन्हेर गार्डन में एक शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की कर्मठ और समर्पित कर्मचारी स्वर्गीय आरती यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बताया गया कि आरती यादव ने कथित तौर पर लगातार मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर आत्महत्या जैसा हृदयविदारक कदम उठाया। इस घटना से स्वास्थ्य विभाग सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। शोकसभा में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी माजिद अली ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी सीमाओं के भीतर रहकर उसी जज्बे से सेवा करते हैं, जैसे सैनिक सीमाओं पर राष्ट्र की रक्षा करते हैं। आरती यादव ने पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, लेकिन उन्हें जो मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी, वह अत्यंत पीड़ादायक और दुर्भाग्यपूर्ण है। सीएचओ संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रफुल्ल पाल ने कहा कि आरती यादव की आत्महत्या की घटना प्रशासन और स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए एक चेतावनी है। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। एनएचएम स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय संयोजक अनिल गढ़ेवाल ने कहा कि संघ पीड़ित परिवार को हर स्तर पर न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह सिर्फ एक कर्मचारी की नहीं, पूरे सिस्टम की जिम्मेदारी है। शोकसभा में डॉ. अनिल सक्सेना, योगेश, पुरुषोत्तम मरकाम, वृषभानु, विनोद मरावी, पूजा सिंहा, आरती पटेल सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय आरती यादव की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण कर्मचारी संघ द्वारा किया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...