Raftaar News Cg

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तखतपुर जिले का जिला छात्र सम्मेलन 28 को, तखतपुर, सीपत एवं मल्हार इकाई मिलकर दिखाएंगे छात्र शक्ति का झलक

बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जो कि आज 45 लाख सदस्यों के साथ विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा देशभर में प्रत्येक वर्ष प्रतिभावान विद्यार्थियो का सम्मान, सेवा कार्य, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी या जनजाति समाज के गौरव महापुरुषों की जयंती के अवसर पर भी भव्य आयोजन किए जाते है । देशभर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती को भव्य रूप से सभी स्थानों में मनाया गया तथा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 31 दिसम्बर से 2 जनवरी तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ का 55 वां प्रदेश अधिवेशन कोरबा में आयोजित किया गया था जिसमें यह तय किया गया कि 12 जनवरी से 30 जनवरी के मध्य प्रत्येक जिले केंद्र में भव्य जिला छात्र सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिले के प्रत्येक विद्यालय तथा महाविद्यालय के विद्यार्थी प्रतिनिधि के रूप में शामिल हो सकेंगे। इसी निमित्त अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तखतपुर जिले के द्वारा जिला छात्र सम्मेलन का आयोजन 28 जनवरी को किया गया है जिसका नाम छात्र तेजस दिया गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में तखतपुर को जिला का दर्जा दिया गया है, अतः जिला छात्र सम्मेलन में तखतपुर जिले के मल्हार, सीपत, सकरी, मस्तूरी बिल्हा एवं तखतपुर के विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम का प्रारम्भ सरस्वती शिशु मंदिर में होगा तत्पश्चात शोभा यात्रा नगर में भ्रमण करेगी, खुली सभा हाईस्कूल मैदान में रखा गया  हैं। जिला संयोजिका आरती डड़सेना ने बताया कि जोरो शोरो से छात्र सम्मेलन की तैयरिया शुरू हो चुकी है। नगर मंत्री गौरव यादव ने जिला छात्र सम्मेलन में जिले के प्रत्येक विकासखंड से आ रहे विद्यार्थियो का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम में छात्रशक्ति की झलक दिखने वाली है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...