BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; शादी का झांसा देकर महिला का किया बलात्कार, FIR के घंटे भर में आरोपी गिरफ्तार..पढिए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शादी का झांसा देकर लगातार बलात्कार करने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। 13 मई 2025 को सकरी थाना क्षेत्र की एक महिला ने थाना पहुंचकर आरोपी प्रकाश दास मानिकपुरी के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि उसकी पहचान प्रकाश से पहले से थी और उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान वह गर्भवती हो गई और एक पुत्र को जन्म दिया, लेकिन 12 दिन बाद ही बच्चे की बीमारी से मौत हो गई। महिला ने आरोप लगाया कि बच्चा होने के बाद भी प्रकाश उसके साथ लगातार संबंध बनाता रहा और जब भी उसने शादी की बात की, तो वह उसके साथ मारपीट करता था। परेशान होकर पीड़िता ने सकरी थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्यास संहिता की धारा 64(2)(M), 115(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...