ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; तालाब को निगलने की साजिश! रातों-रात मुरूम भरकर कब्जा, तहसीलदार की रेड से मचा भू-माफियाओं में हड़कंप..भाजपा नेता को नोटिस जारी, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत तहसील क्षेत्र में भू-माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे निस्तार तालाबों को भी निगलने से नहीं चूक रहे। ताजा मामला नवाडीह चौक स्थित बलदेवा तालाब का है, जहां कुछ भूमाफियाओं ने रात के अंधेरे में तालाब पर कब्जा करने की साजिश रची और उसमें हाइवा से मुरूम डालकर उसे पाटने का काम शुरू कर दिया। करीब एक सप्ताह तक ये गोरखधंधा चोरी-छुपे चलता रहा। लेकिन जैसे ही इसकी भनक सीपत तहसीलदार सोनू अग्रवाल को लगी, उन्होंने सोमवार की आधी रात अपनी पूरी टीम के साथ दबिश दी। मौके पर पहुंचते ही तहसीलदार ने देखा कि सभी वाहन फरार हो चुके थे, लेकिन तालाब में मुरूम भरे जाने के पक्के सबूत मौजूद थे। तहसीलदार अग्रवाल ने तत्काल आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करवाई और फुटेज के आधार पर एक ट्रक के मालिक की पहचान की गई। जांच में गाड़ी वर्तमान में भाजपा नेता राहुल सोनवानी के नाम पर निकली, जिसे नोटिस जारी कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद तहसीलदार ने सीपत सरपंच प्रतिनिधि योगेश वंशकार को निर्देश दिया कि तालाब से अवैध रूप से डाले गए मुरूम को तत्काल हटवाया जाए। योगेश वंशकार ने बताया कि माफिया द्वारा तालाब में लगभग 50 ट्रैक्टर मुरूम डाला गया था, जिसमें से बुधवार तक 40 ट्रैक्टर मुरूम हटवा दिया गया है और बाकी गुरुवार को हटाया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद सीपत क्षेत्र में भू-माफियाओं में खलबली मच गई है। प्रशासन की सख्ती ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी जमीन या तालाबों पर कब्जा करने की कोशिश करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

सोनू अग्रवाल, तहसीलदार सीपत…..

बलदेवा तालाब पर अवैध कब्जे की सूचना हमें लगातार मिल रही थी। मौके पर जांच के बाद जब सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की गई, तो गाड़ी मालिक राहुल सोनवानी की पहचान कर उसे नोटिस जारी किया गया है। इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है और जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...