ChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; माँ-बेटे खेत में लगे करंट की चपेट में आए: मासूम की मौत, माँ गंभीर.. खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मंगलवार की सुबह पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कोकड़ी में एक हृदयविदारक हादसा हो गया, जहां खेत में अवैध रूप से लगाए गए करंट प्रवाहित झटका तार की चपेट में आने से 10 वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई, वहीं उसे बचाने की कोशिश में मां गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कोकड़ी निवासी अनीता जगत अपने पुत्र पंकज (10) के साथ मंगलवार तड़के लगभग 6 बजे तेंदूपत्ता तोड़ने मटासी खार की ओर जा रही थीं। रास्ते में मोहन प्यारे लाल यादव के खेत से गुजरते समय पंकज का हाथ खेत की मेड़ पर लगे झटका तार से टकरा गया, जिसमें बैटरी से करंट प्रवाहित हो रहा था। करंट लगते ही बालक बुरी तरह तड़पने लगा। बेटे को छटपटाता देख मां अनीता ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गईं। घटना स्थल के पास से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने दोनों को तड़पता देख तत्परता दिखाई और किसी तरह तार से अलग कर तुरंत मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। लेकिन तब तक पंकज ने दम तोड़ दिया था। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि मां अनीता की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पीड़ित परिवार के मुखिया पुनाराम जगत खेती-मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घर में कोहराम मच गया है। गांववाले दाह संस्कार की तैयारी में जुटे ही थे कि पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने खेत में लगे झटका तार की जांच शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है। अवैध करंट से जुड़ी यह घटना प्रशासनिक लापरवाही पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...