Raftaar News Cg

सीपत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने नवीन विषय पाठ्यक्रम प्रारंभ करने राज्यसभा सांसद को सौंपा ज्ञापन

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) शासकीय मदनलाल शुक्ल स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीपत में शासन स्तर से वित्तीय वर्ष 2023-24 में नवीन विषय पाठ्यक्रम प्रारंभ करने शुक्रवार को खम्हरिया पहुंची प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षा व राज्यसभा सांसद छत्तीसगढ़ फूलों देवी नेताम को मदन लाल शुक्ल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छात्रों ने बताया कि अधिकांश स्नातक विद्यार्थी आर्थिक कारणों से उच्च अध्ययन हेतु शहर नहीं जा पाते, कई विद्यार्थी जो जाना चाहते हैं, पर शहरी महाविद्यालयों में सीट संख्या सीमित होती हैं, जिसके कारण अधिकांश छात्र-छात्रों का प्रवेश महाविद्यालय में नहीं हो पाता है। इस प्रकार से छात्र- छात्राओं को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं। इस मांग को राज्यसभा सांसद ने जल्द ही मंत्री जी से बात कर निश्चित रूप से पुरा कराने की बात कही। ज्ञापन सौंपने के दौरान वीरेंद्र सूर्या, देवेंद्र सुनहरे, ऋषभकांत कांत विजय सहित महाविद्यालय के छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

सीपत महाविद्यालय में छात्रों द्वारा इन विषयों की रही मांग:-

शासकीय मदनलाल शुक्ल महाविद्यालय में ज्ञापन में छात्रों ने राज्यसभा सांसद से एम.एस.सी.रसायन शास्त्र में 40 सीट, एम.एस.सी जंतु विज्ञान में 40, एम.कॉम.में 40 सीट, तथा भूगोल में 40 सीट खोलने की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...