Raftaar News Cg

चिस्दा के कवर आदिवासी समुदाय के लोगों के अधिकारों, हितों की रक्षा और विकास कार्य करना होगी प्राथमिकता: डॉ. बांधी

मस्तुरी:- (प्रांशु क्षत्रिय) विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी अपने क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क दौरा कर रहे हैं, इसी सिलसिले में डॉ बांधी मस्तूरी विधानसभा के ग्राम चिस्दा पहुंचे। जहां बरसते पानी में कवर आदिवासी समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया और उनसे आत्मीय मुलाकात कर सामाजिक विकास की चर्चा की।

क्षेत्र में ऐसा पहली बार हुआ है कि कंवर आदिवासी समाज ने विधायक बांधी के विकास कार्य और सक्रियता से प्रभावित होकर अपने समाज का समर्थन देने का निर्णय लिया, चर्चा के दौरान कवर आदिवासी समाज के लोगों ने कहा कि वे पहली बार राजनीतिक रूप से अपने हितों के संरक्षण की मांग कर रहे हैं एवं उन्हें अपने क्षेत्र के विधायक डॉ. बांधी पर पूर्ण विश्वास है और वह अपने पूरे समाज का समर्थन उनको देंगे। डॉ. बांधी ने भी समाज को चिस्दा में विकास कार्यों को गति देने का आश्वासन दिया है, साथ ही डॉ बांधी ने कहा कि आने वाले समय में ग्राम चिसदा के कवर आदिवासी समुदाय के लोगों के अधिकारों की हितों की रक्षा और विकास कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...