ChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! 16 मई तक जमा करें आवेदन: उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए पंचायतों से आमंत्रित किए गए प्रस्ताव..महिला स्व-सहायता समूह, सहकारी समितियों व पंजीकृत संस्थाओं को मिलेगा अवसर..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिल्हा विकासखंड के ग्राम पंचायत मोहदा, निपनिया, पिरैया, सरवानी एवं सिलपहरी में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी बिलासपुर कार्यालय द्वारा पात्र संस्थाओं से 16 मई 2025 तक सीलबंद लिफाफे में आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन के लिए संबंधित ग्राम पंचायत, पंजीकृत महिला स्व-सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सहकारी समितियां, राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम एवं वन सुरक्षा समितियां पात्र रहेंगी। उचित मूल्य दुकान का संचालन केवल उन्हीं समूहों/संस्थाओं को सौंपा जाएगा जो आवेदन की अंतिम तिथि से कम से कम तीन माह पूर्व पंजीकृत हों।

आवेदन में देना होगा ये दस्तावेज…..

जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र (संबंधित पंचायत हेतु), बैंक खाता संचालन का प्रमाण एवं पिछली तीन माह की स्टेटमेंट, दुकान संचालन का अनुभव या संबंधित कार्य अनुभव, समिति/समूह की सहमति सहित प्रस्ताव जिसमें कार्यक्षेत्र का उल्लेख हो, कार्यक्षेत्र संबंधी प्रमाणित प्रति (पंजीयन प्रमाण पत्र में वर्णित पंचायत हेतु हो), आवेदन व लिफाफे पर पंचायत का नाम और “उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु आवेदन” लिखा होना अनिवार्य।

लिफाफे में डालें और इसी पते पर जमा करें……

सभी आवेदन सीलबंद लिफाफे में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलासपुर कार्यालय में जमा किए जाएं। दस्तावेजों की अपूर्णता या गलत पंचायत हेतु आवेदन की स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...