Raftaar News Cg

पटेल समाज के मां शाकंभरी जयंती में शामिल हुए विधायक बांधी, भवन निर्माण के लिए 3 लाख की सहयोग की घोषणा

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी पटेल समाज के द्वारा मां शाकंभरी की जयंती के उपलक्ष में ग्राम मचहा में कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें समाज के महिलाओं और बालिकाओं के द्वारा कलश यात्रा भी निकाली गई। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी शामिल हुए इस दौरान विधायक ने समाज के भवन के लिए 3 लाख देने का घोषणा की। इस दौरान विधायक बांधी कहा कि किसी भी समाज के विकास के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। शिक्षा ही मनुष्य को संस्कार और गुणवान बनाती है। समाज के लोग ज्यादा शिक्षित होंगे तभी समाज का सम्मान बढ़ेगा। और पटेल समाज एक मेहनतकश समाज है। कड़ी मेहनत कर धरती को हरा भरा बनाने का कार्य मरार समाज करता है। विधायक बांधी ने आगे कहा कि बड़ा सौभाग्य का दिन है, कि पटेल समाज के द्वारा आयोजित मां शाकंभरी की जयंती मनाई जा रही है और पटेल समाज एक ऐसा समाज जो खाली कृषि के क्षेत्र में नही, बल्की हर क्षेत्र में काफी आगे है। समाज का हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व सहयोग लगातार मिलता आ रहा है। चाहे विकास की बात हो, राजनीति का क्षेत्र हो, सामाजिक क्षेत्र हो धार्मिक क्षेत्र हो, समाज किसी भी क्षेत्र में कहीं भी पीछे नहीं है। निश्चित रूप से हर क्षेत्र में आप सभी का सहयोग प्रत्यक्ष -अप्रत्यक्ष रूप से हम सभी को मिलता रहता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...