ChhattisgarhRaftaar News Cg

माइंस ब्लास्ट हादसा: एक मजदूर की मौत, दो घायल; परिजनों को मिलेगा 50 लाख का मुआवजा और 20 हजार मासिक पेंशन..जांच के निर्देश; घायलों का फोर्टिस अस्पताल में इलाज जारी, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के तमनार ब्लॉक स्थित गारे-पेलमा माइंस से शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। माइंस में ब्लास्टिंग के दौरान सुरक्षा शेल्टर वैन में बैठे तीन मजदूरों पर भारी पत्थर आ गिरा, जिससे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये तीनों मजदूर ब्लास्टिंग कार्य में लगे थे और सुरक्षा के लिहाज से शेल्टर वैन में बैठे थे। लेकिन ब्लास्ट के दौरान एक बड़ा पत्थर सीधे वैन में जा घुसा, जिससे तीनों मजदूर चपेट में आ गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिंदल फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक मजदूर के परिजनों को जिंदल प्रबंधन ने 50 लाख रुपये मुआवजा और 20 हजार रुपये मासिक पेंशन देने की घोषणा की है। यह सहायता राशि परिवार को आर्थिक सहारा प्रदान करेगी। घटना के बाद जिला प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए हैं। यह हादसा माइंस में सुरक्षा प्रबंधन और ब्लास्टिंग मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। इस दुर्घटना ने मजदूरों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है और प्रशासन पर जवाबदेही तय करने का दबाव बढ़ा दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...