BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में अवैध कबाड़ बरामद: बिना लाइसेंस संचालित हो रहा था कारोबार, 210 किलो मटेरियल जब्त…खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर, मुखबिर की सूचना के आधार पर 18 अप्रैल को पुराने बस स्टैंड के पास छापेमारी की गई। इस दौरान आरोपी नानू गोंड के कब्जे से 210 किलो अवैध लोहे का कबाड़ बरामद किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि पुराने बस स्टैंड के पास अवैध रूप से लोहे के रॉड, एंगल और कूलर बॉडी जैसे कबाड़ सामग्री जमा की गई है। टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड की और कबाड़ को जब्त किया। पूछताछ में आरोपी नानू गोंड वैध बिल और गुमास्ता लाइसेंस पेश नहीं कर सका। नोटिस देने के बावजूद दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर आरोपी के कब्जे से 210 किलो लोहे का कबाड़ जब्त कर लिया गया। यह कार्रवाई जप्ती पत्रक के गवाहों की उपस्थिति में की गई। मामले में इस्त. क्र. 09/25 के तहत धारा 35(1) बीएनएसएस / 303(2) बीएनएस के अंतर्गत विधिवत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि ऐसे अवैध कारोबारियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…….

नानू गोंड पिता स्व. नरेन्द्र गोंड उम्र 19 वर्ष निवासी इमलीभाठा अटल आवास सरकण्डा जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...