ChhattisgarhRaftaar News Cg

शादी के खाने से फैली बीमारी: 15 साल की बच्ची की मौत, दो बहनों की हालत नाजुक..भिलाई में शादी समारोह के बाद बिगड़ी तबीयत, स्वास्थ्य विभाग ने लिए सैंपल, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शादी समारोह में भोजन करने के बाद कई लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस हादसे में 15 वर्षीय निप्पी रात्रे नामक बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो सगी बहनों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। घटना बालोद के आमापारा क्षेत्र के लोगों से जुड़ी है, जो एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए भिलाई के रिशाली भाटा पहुंचे थे। समारोह में भोजन करने के बाद सभी लोग ट्रेन से लौट रहे थे, तभी रास्ते में उन्हें उल्टी, चक्कर और बेचैनी की शिकायत होने लगी। स्थिति बिगड़ते देख सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान निप्पी की मौत हो गई, जिससे उसके परिवार में मातम छा गया है। अन्य बीमार लोगों में से दो सगी बहनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्वास्थ्य अधिकारियों ने विवाह स्थल से भोजन के सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि तबीयत बिगड़ने की असली वजह क्या थी। फिलहाल यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...