ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

VIDEO; सीपत: पंडित अनिरुद्धचार्य कथा! पुलिस प्रशासन के नोटिश को आयोजकों ने किया नजरअंदाज..सुरक्षा मानकों की अनदेखी में उजड़ गया पंडाल, थाना प्रभारी ने कहीं ये बात, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…..

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम दर्राभाठा में भक्तों के चेहरों पर उत्साह की चमक थी। पहली बार गांव में भव्य श्रीमद्भागवत कथा होने जा रही थी और परम पूज्य अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के सानिध्य में श्रद्धा और आस्था की गंगा बहने वाली थी। लेकिन शुक्रवार की शाम जैसे ही आसमान काला हुआ, सबकुछ उलट-पुलट हो गया। तेज आंधी और मूसलधार बारिश ने आयोजन की तैयारियों की सच्चाई उजागर कर दी। कथा स्थल पर खड़ा किया गया भव्य पंडाल एक झटके में धराशायी हो गया। टेंट उड़ गया, साउंड सिस्टम और कूलर पानी में भीगकर कबाड़ बन गए। पूरा मैदान कीचड़ में बदल गया और आस्था का सपना टूटता दिखा। गनीमत रही कि कथा की शुरुआत शनिवार से थी, वरना वहां मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं की जान पर बन आती। पुलिस और प्रशासन पहले ही आयोजकों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की चेतावनी दे चुके थे। सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा ने बुधवार को ही नोटिस थमाया था—लेकिन आयोजकों ने चेतावनी को हवा में उड़ा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पार्किंग की व्यवस्था अधूरी थी, मंच वॉटरप्रूफ नहीं था और सुरक्षा के सारे मानक ताक पर रखे गए थे। हमने साफ कहा था—अगर कुछ हुआ, तो जिम्मेदार सिर्फ आयोजक होंगे। दर्राभाठा में जो हुआ, वो सिर्फ एक हादसा नहीं, एक चेतावनी थी। आस्था का मंच सजाने से पहले सुरक्षा की नींव मजबूत हो, तभी भक्तों की भावनाएं सुरक्षित रह सकती हैं।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...