बिलासपुर; शराब पीकर बिना हेडलाइट ट्रैक्टर दौड़ा रहा था चालक, रौंद दी महिला की जान— आरोपी गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शराब के नशे में धुत एक ट्रैक्टर चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए एक महिला को कुचल डाला। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामला बिलासपुर जिले के बेलगहना चौकी क्षेत्र के बरभाठा गांव का है, जहां रहने वाली कलाबाई पोर्ते ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ट्रैक्टर चालक राजू बैगा ने ट्रैक्टर क्रमांक CG 10 W 4129 को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए तिलबाई पोर्ते को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में तिलबाई की मौके पर ही मौत हो गई। जांच में सामने आया कि आरोपी ने शराब के नशे में ट्रैक्टर चलाया और उस दौरान ट्रैक्टर की हेडलाइट भी बंद थी। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मेडिकल जांच में भी शराब सेवन की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा 105 BNSS एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत मामला दर्ज कर, गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
ये है गिरफ्तार आरोपी…..
राजू बैगा (सोनवानी) पिता अमोल सिंह बैगा उम्र 36 वर्ष निवासी बहेरामुड़ा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर।

