Raftaar News Cg
एबीईओ संगठन ने नवपदस्थ सहायक संचालक का किया अभिनंदन

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी में पदस्थ रहे सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र कौशिक को विभागीय पद्दोन्नति की प्रक्रिया के तहत एबीईओ से सहायक संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर में पद्दोन्नति प्राप्त करने के बाद साथी एबीईओ संगठन द्वारा बुके गुलदस्ते देकर और मिष्ठान खिलाकर शिक्षा संभाग कार्यालय बिलासपुर में पद्दोन्नति की बधाई स्वागत और अभिनंदन किया गया| और ज्वाईंट डायरेक्टर शिक्षा संभाग बिलासपुर आर एन हिराधर का स्वागत और सौजन्य भेट किया गया|इस अवसर पर चारो विकास खंड मस्तूरी, बिल्हा, तखतपुर, कोटा के सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी शिवराम टंडन, अखिलेश तिवारी, आर पी एक्का, नवीन तम्बोली, सुचिता भोसले, मीनाक्षी बेक, दीपिका रोज, किंडो मेम, संध्या जायसवाल, योगेश कौशिक, संगीता कोसरिया, दीप्ति गुप्ता उपस्थित थे।


















YOUTUBE RAFTAAR NEWS
