ChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

मस्तूरी: “मोदी की गारंटी” और “विष्णु का नेतृत्व” बनेगा विकास की नींव: मस्तुरी में तोखन साहू ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश! पढ़िए पूरी खबर……

मस्तूरी: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तुरी विधानसभा में आयोजित भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सम्मेलन में उमड़े कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “मोदी की गारंटी, भाजपा का सुशासन और विष्णु जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की नई उड़ान” ने प्रदेश की राजनीति में विश्वास का नया अध्याय लिखा है। सम्मेलन में शामिल होने से पूर्व मंत्री तोखन साहू ने प्राचीन नगरी मल्हार पहुंचकर मां डिडनेश्वरी मंदिर में पूजन-अर्चन किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यकर्ता सम्मेलन में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री कृष्णामूर्ति बांधी, जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता दीपक सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

तोखन साहू ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा, “भाजपा की मजबूती का आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। पार्टी के हर कार्यकर्ता का योगदान हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। हम सब मिलकर विष्णु जी के नेतृत्व में मस्तुरी को विकास का मॉडल बनाएंगे।” उन्होंने कार्यकर्ताओं के अनुशासन, जोश और समर्पण की तारीफ करते हुए कहा कि यही संगठन की ताकत है, जो छत्तीसगढ़ में भाजपा का परचम ऊँचा लहराएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...