ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO; हैवानियत की हद! बेटे ने सच उगला तो कांप गई पुलिस भी..15 साल के बेटे ने खोला राज..कहा- पिता, दादा-दादी और बुआ ने मिलकर मां को किया आग के हवाले, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला………

भिलाई: (प्रांशु क्षत्रिय) भिलाई के कैंप-1 से रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। 15 साल के बेटे ने जब पुलिस के सामने सच उगला तो हर किसी की रूह कांप गई। बेटे ने आरोप लगाया है कि उसके सामने ही उसके पिता, दादा, दादी और बुआ ने उसकी मां को मिट्टी तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। महिला बुरी तरह झुलसी हुई है और रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार की रहने वाली नीतू की शादी 2008 में भिलाई कैंप-1 के शास्त्री नगर निवासी संतोष साव से हुई थी। 1 अप्रैल को मायके से लौटी नीतू के लिए ससुराल की दीवारें जिंदा आग बन चुकी थीं। 2 अप्रैल को घर पहुंची, तो परिवारवालों ने उससे झगड़ा शुरू कर दिया। 3 अप्रैल को वो दर्दनाक मंजर हुआ, जिसने एक बेटे की दुनिया ही हिला दी। नीतू का 15 साल का बेटा गवाह बना इस पूरे कांड का। उसके मुताबिक, मां का पहले घर में झगड़ा हुआ, फिर दादा-दादी और बुआ ने मां को पकड़ा, पापा ने मिट्टी तेल डाला और फिर आग लगा दी। बेटे ने बताया कि वह डर के मारे चुप रहा, उसे धमकाया गया कि किसी से कुछ ना कहे—but अब वो चुप नहीं रह सकता। हालांकि अस्पताल में पुलिस द्वारा लिए गए बयान में नीतू ने कहा कि चाय बनाते वक्त उसकी साड़ी में आग लग गई थी, जिससे वह झुलस गई। पुलिस भी पहले बेटे के इस बयान से अंजान थी, क्योंकि शुरुआत में वह कुछ नहीं बोला। अब जब बेटे ने खुद सामने आकर बयान दिया है, मामले ने पूरी तरह से नया मोड़ ले लिया है। नीतू के पिता अशोक साव ने छावनी थाने में आवेदन देकर बताया कि उनकी बेटी 1 अप्रैल को ससुराल पहुंची थी, जहां पति, सास, ससुर और ननद ने उससे झगड़ा कर मारपीट की। अगले ही दिन बेटी को आग के हवाले कर दिया गया। छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बेटे के बयान के बाद जांच की दिशा बदल गई है। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और वह रायपुर मेकाहारा अस्पताल में भर्ती है। अब सवाल ये है—क्या सच सामने आएगा या फिर जलते हुए सवालों की आंच में दफन हो जाएगा एक और इंसाफ…?

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि...