ChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; लापरवाही की रफ्तार ने फिर छीनी एक ज़िंदगी..बाईपास पर कहर बनकर आया अज्ञात वाहन, बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला.……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तिवारी पारा सैदा ओवरब्रिज के पास नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मृतक के सिर, नाक और दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं थीं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम भाडम निवासी चेतन सिंह सिंगौर (35) सुबह करीब 7 बजे अपनी बाइक क्रमांक CG 10 U 8117 से किसी काम से निकले थे। तभी तिवारी पारा सैदा ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़े चेतन को देखकर ग्राम लमेर निवासी लक्ष्मण रजक ने तत्काल चेतन के छोटे भाई देवेंद्र सिंह सिंगौर को सूचना दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस की मदद से चेतन को सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि वाहन चालक तेज और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसकी चपेट में आने से चेतन की जान चली गई। सकरी पुलिस ने देवेंद्र सिंगौर की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन मालिक चालक के खिलाफ BNS की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...