साय सरकार में बड़ी हलचल! 10 अप्रैल को बदलेगा सियासी समीकरण?..विस्तार की घड़ी करीब..अमर, गजेंद्र और पुरंदर की शपथ की चर्चा तेज..तीन नए मंत्री और 16 संसदीय सचिवों की एंट्री तय, खबर पढ़कर समझिए पूरा मामला……….


रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ में साय सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं चरम पर हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कभी भी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल और तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार भाजपा के सोशल मीडिया ग्रुप्स में वायरल मैसेज के मुताबिक 10 अप्रैल को मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी है। तीन नए मंत्री शपथ ले सकते हैं, जिनमें अमर अग्रवाल, गजेंद्र यादव और पुरंदर मिश्रा के नाम चर्चा में हैं। साय सरकार 16 संसदीय सचिवों की भी नियुक्ति कर सकती है। इसके अलावा विधानसभा उपाध्यक्ष के रूप में विक्रम उसेंडी का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में सरकार ने निगम-मंडलों में नियुक्तियां कर संकेत दे दिए थे कि सभी लंबित पद जल्द भर दिए जाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश रायपुर पहुंच रहे हैं और 9 अप्रैल को भाजपा कार्यालय में अहम बैठक प्रस्तावित है। प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन भी रायपुर आ रहे हैं। वर्तमान में मुख्यमंत्री समेत 11 मंत्री हैं। हरियाणा फार्मूले के तहत अब कुल 14 मंत्री बनाए जा सकते हैं। संभावित संसदीय सचिवों में भावना बोहरा, गोमती साय, रायमुनि भगत, धर्मजीत सिंह, दीपेश साहू, सुशांत शुक्ला, रोहित साहू समेत 16 नाम शामिल हैं। साय सरकार के इस संभावित विस्तार से सत्ता-संगठन में नई ऊर्जा और संतुलन लाने की कवायद मानी जा रही है।

