BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन मोड! सुपर स्पेशलिटी-IPD जल्द शुरू, मेंटल और जिला अस्पताल में सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मंगलवार को बिलासपुर दौरे पर रहे और उन्होंने एक के बाद एक सेंदरी मेंटल हॉस्पिटल, सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कैंसर अस्पताल, जिला अस्पताल और दवा गोदाम का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए।

स्वास्थ्य मंत्री ने सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के निरीक्षण के दौरान IPD जल्द शुरू करने और आवश्यक भर्ती व उपकरण खरीदी कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई, एसी और वाटर कूलर जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। यह भव्य 11 मंजिला अस्पताल 200 करोड़ की लागत से बना है, जिसमें 240 बेड, 70 ICU/ICCU बेड और 8 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर हैं। यहां न्यूरोसर्जरी, यूरोलॉजी, पल्मनोलॉजी जैसी ओपीडी सेवाएं पहले से संचालित हैं।

सेंदरी स्थित राज्य मानसिक चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए मंत्री जायसवाल ने अस्पताल में 100 और बेड बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने पीडब्ल्यूडी को तत्काल मरम्मत और रंग-रोगन के लिए एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। महिला और पुरुष वार्ड, नर्सिंग स्टेशन सहित सभी यूनिट का निरीक्षण कर मरीजों से सीधी बातचीत की और सुविधा की जानकारी ली। मंत्री ने सेंदरी के दवा गोदाम में स्टॉक पंजी देखी और दवाइयों के सुव्यवस्थित भंडारण का निर्देश दिया। जिला अस्पताल में पंजीयन काउंटर, ओपीडी, एनआरसी और पूरे परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से बात कर सुविधाओं की स्थिति जानी और एनआरसी की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।

स्वास्थ्य मंत्री ने कैंसर अस्पताल भवन और सिम्स के नए भवन के निर्माण की जानकारी लेते हुए काम में तेजी लाने को कहा। उन्होंने बताया कि 700 करोड़ रुपए की लागत से सिम्स का नया भवन बनने जा रहा है। इस दौरान बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया, चिकित्सा शिक्षा आयुक्त किरण कौशल, कलेक्टर अवनीश शरण और सिम्स डीन डॉ. रमणेश मूर्ति सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...