Raftaar News Cg

जिला पंचायत सदस्य ने झलमला हाई स्कूल में किया सायकल वितरण,        

सीपत:-(प्रांशु क्षत्रिय) ज़िला पंचायत सदस्य नूरी दिलेंद्र कौशिल ने झलमला हाई स्कूल में सायकल वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश से अलग होने के बाद राज्य सरकार ने छात्राओं में बढ़ते ड्रॉपआउट रेट को रोकने के लिए डॉ.रमन सिंह की सरकार ने सरस्वती सायकल योजना की शुरुआत की। जिसका परिणाम हुआ की छात्राएँ स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित हुई और छात्राओं का ड्राप आउट रेट कम हुआ।

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर छात्राएँ शिक्षित होती है, तो भविष्य में दो परिवार शिक्षित होता है, जिससें समाज विकसित होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे बढ़ कर अपना भविष्य बनाने और देश की सेवा करने का आह्वाहन किया। इस अवसर पर शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलेंद्र कौशिल ने बताया कि किस तरह इस योजना की शुरुआत की और आज प्रतिस्पर्धा के जमाने में विद्यार्थी ख़ुद को कैसे वर्तमान परिस्थिति से अपडेट रखे और आने वाली नई चुनौतियों और विकास से ख़ुद को कैसे जोड़े उन्होंने कहा आज का विद्यार्थी अपने आस-पास घटित होने वाली घटनाओं से प्रभावित होता है। आज के समय में ख़ुद को चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रखना होगा । इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच मिथिलेश सूर्यवंशी, प्राचार्य हड़ंगांवकर, शाला विकास समिति के अध्यक्ष द्वारिका यादव, सहमत ख़ान, कृष्ण कुमार सूर्यवंशी सहित शाला परिवार के समस्त स्टाफ़ तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...