BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

नंगोई में बेलतरा तहसीलदार का लिंक कोर्ट स्थापित.. सुशासन दिवस पर हुआ शुभारंभ, 13 दिनों में पूरी हुई घोषणा, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा घोषित बेलतरा तहसील के ग्राम नंगोई में लिंक कोर्ट का शुभारंभ 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर किया गया। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद लिंक कोर्ट का उद्घाटन किया। इस मौके पर पांच किसानों को ऋण पुस्तिका वितरित की गई। मुख्यमंत्री ने 12 दिसंबर को तखतपुर दौरे के दौरान किसानों की सुविधा के लिए नंगोई में लिंक कोर्ट स्थापित करने की घोषणा की थी। कलेक्टर अवनीश शरण ने इस आदेश को तत्परता से लागू करते हुए मात्र 13 दिनों के भीतर लिंक कोर्ट की स्थापना कर दी। लिंक कोर्ट की स्थापना से नंगोई और इसके आसपास के ग्रामों पौसरा, लखराम, सेलर, खैरा, डगनिया और उच्चभट्टी के किसानों को बड़ा लाभ होगा। इन क्षेत्रों में लगभग 32,374 खातेदार किसान हैं, जिनकी राजस्व संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान अब स्थानीय स्तर पर किया जा सकेगा। यह लिंक कोर्ट प्रति सप्ताह दो दिन आयोजित होगा—मंगलवार को नायब तहसीलदार और बुधवार को तहसीलदार सुनवाई करेंगे। इसमें नंगोई राजस्व निरीक्षक मंडल के आठ पटवारी हलकों के अंतर्गत आने वाले 18 ग्रामों के प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। नंगोई राजस्व निरीक्षक मंडल की सीमाएं बिलासपुर नगर निगम से लगती हैं, जहां कई विकास परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। ग्राम सेलर में औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार हो रहा है, बैमा में केंद्रीय जेल का निर्माण प्रस्तावित है और ग्राम पौसरा में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के लिए भूमि आरक्षित की जा रही है। इन सभी परियोजनाओं के लिए यह लिंक कोर्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। शुभारंभ के अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा, “यह लिंक कोर्ट किसानों और स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को तेजी से हल करने में सहायक साबित होगा। बेलतरा क्षेत्र में सुशासन और विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। बेलतरा तहसील मुख्यालय 25 किलोमीटर दूर स्थित है, जबकि बिलासपुर शहर नजदीक होने के कारण अधिकांश किसान बिलासपुर में ही निवास करते हैं। अब उन्हें राजस्व संबंधी कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। लिंक कोर्ट की स्थापना किसानों की सुविधा और समय की बचत के लिए एक बड़ी पहल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ...