ChhattisgarhRaftaar News Cg

तखतपुर; गांव में लहूलुहान संघर्ष: एक की मौत, आठ पर हत्या का केस दर्ज…जमीनी रंजिश में चली लाठियां, सिम्स ले जाते वक्त मौत, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भीमपुरी में शुक्रवार रात जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए भीषण संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तखतपुर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आठ आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी स्वारथ नवरंग ने थाना तखतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 अप्रैल की रात करीब 9 बजे राम्हेपुर रोड स्थित आंगनबाड़ी के पास उसके भाई छेदी नवरंग के घर के सामने शशि नवरंग, राजकुमार नवरंग, सुरेश नवरंग, आकाश नवरंग, विनोद नवरंग, प्रकाश नवरंग, करन नवरंग और पवन नवरंग ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमले में छेदी नवरंग और उसके बेटे अर्जुन के साथ-साथ बीच-बचाव करने आए स्वारथ नवरंग, उसका बेटा धर्मेंद्र, भतीजा आशीष और भाई साधे नवरंग भी बुरी तरह घायल हो गए। सभी को गंभीर चोटें आईं। घायल साधे नवरंग को इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। तखतपुर पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए शशि नवरंग समेत आठ आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 115(2), 190, 191(2), 296, 351(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...