ChhattisgarhRaftaar News Cg

नक्सल गढ़ में डिप्टी सीएम शर्मा की धमाकेदार एंट्री: बाइक से पहुंचे सीएम, जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं…इतिहास रचा सीएम शर्मा ने! रायगुड़म में पहली बार मंत्री की एंट्री, बोले- अब बंदूक नहीं, विकास बोलेगा, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला………

सुकमा: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके रायगुड़म में पहली बार किसी मंत्री ने कदम रखा है। राज्य के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने गुरुवार को कोंटा विकासखंड के अतिसंवेदनशील जगरगुंडा क्षेत्र स्थित रायगुड़म में पहुंचकर इतिहास रच दिया। डिप्टी सीएम सुरक्षा बलों के जवानों के साथ बाइक पर सवार होकर इलाके में पहुंचे। वहां उन्होंने जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। विजय शर्मा ने भरोसा दिलाया कि सरकार हर हाल में ग्रामीणों तक विकास की रोशनी पहुंचाएगी और नक्सलवाद को जड़ से खत्म किया जाएगा। इस मौके पर बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज, सीआरपीएफ डीआईजी सुरजपाल वर्मा, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, एसपी किरण चव्हाण, जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन और सीआरपीएफ कमांडेंट नवीन भी मौजूद थे। गौरतलब है कि रायगुड़म इलाका आज़ादी के बाद से ही नक्सलियों के कब्जे में रहा है। यहां लंबे समय से सुरक्षाबलों की मुहिम जारी है और अब शांति की ओर कदम बढ़ रहे हैं। प्रशासन ने इलाके में सुरक्षाबलों के कैंप स्थापित कर विकास कार्यों को गति दी है। सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं भी अब यहां पहुंचाई जा रही हैं। डिप्टी सीएम का यह दौरा न केवल सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाने वाला रहा, बल्कि यह संदेश भी दे गया कि सरकार अब नक्सलियों के गढ़ में सीधे पहुंचकर जनता से संवाद कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...