Raftaar News Cg

धर्म परिवर्तन समाज के लिए घातक, बाबा के बताए सत्य मार्ग पर चले: सोनवानी

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) दिसंबर माह यानी गुरु पर्व की शुरुआत हो जाती है, बाबा गुरु घासीदास जी के संदेश मनखे-मनखे एक समान को गाँव, शहर , राज्य से लेकर देश विदेश तक बहुत सम्मान से मनाया जाता है। बाबा घासीदास जी के जयंती कार्यक्रम नवागांव में मुख्य अतिथि क्षेत्र के ज़िला पंचायत के सभापति राहुल सोनवानी, अध्यक्षता सीपत प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष कमल गुप्ता, विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम के सरपंच बलराम जगत, अति विशिष्ट अतिथि युवा नेता संजय यादव रहे। मुख्य अतिथि राहुल सोनवानी ने समाज में हो रहे धर्म परिवर्तन को बड़ी चिंता ज़ाहिर किया। समाज के नाम बाबा घासीदास जी के संदेश देते हुए कहा कि धर्म परिवर्तन समाज के लिए बहुत घातक है। अपने धर्म को छोड़ के जाने से घर परिवार समाज सबसे रिश्ता टूट जाता है। इस धर्म परिवर्तन को रोक समाज को बाबा के बताये सत्य के रास्ते चलने को कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे इंजी.कमल गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी के दिये हुए मानवता के संदेश की आज के दौर में सबसे ज़्यादा ज़रूरी रहा मानवता का धर्म निभाना। भयावह कोरोनाकाल में मानवता से ही एक दूसरे को आक्सीजन , खून से लेकर भोजन तक के ज़रूरत को पूरा किया। इसलिए सबसे पहले इंसानियत के धर्म को निभाये । विशिष्ट अतिथि संजय यादव एवं सरपंच बलराम जगत ने सयुंक्त रूप से बाबा जी के आदर्शों पर चलने को बतलाया। इस अवसर पर कौड़िया से दिलीप खांडेकर, समिति के अध्यक्ष चंद्रभान सिंग जांगड़े, रामायण आदिले, मनोहर लाल, रविशंकर, सगुन प्रसाद, जेड सूखसागर, वीरेंद्र जांगड़े, कांता बंजारे, सुमित बंजारे, मोनू , सुशील, अश्वनी, कन्हैया, घनश्याम, मनोहर , करण सहित हजारों की संख्या में सतनामी समाज के जनमानस उपस्थित रहे । कार्यक्रम का मंच संचालन उतरा जोशी जी के द्वारा किया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...