ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सफेद कोट में हैवान! ICU में इलाज के बहाने डॉक्टर ने महिला से की गंदी हरकत, पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला………

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के कृष्णा अस्पताल के ICU में इलाज के दौरान महिला मरीज से छेड़छाड़ करने वाले डॉक्टर को पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी डॉक्टर वारदात के बाद फरार हो गया था, लेकिन साइबर तकनीक की मदद से पुलिस ने उसे बिलासपुर रोड टोल प्लाजा अकलतरा के पास से पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले की पीड़िता 30 मार्च 2025 को तबीयत खराब होने पर कृष्णा अस्पताल चाम्पा गई थी। ICU में डॉक्टर जे.पी. देवांगन ने उसका चेकअप किया। इसी दौरान डॉक्टर ने गलत नीयत से महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद आरोपी डॉक्टर के खिलाफ BNS की धारा 74, 75 के तहत मामला दर्ज किया गया। महिला से जुड़ा मामला होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। इसके बाद साइबर तकनीक की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस टीम ने उसे 31 मार्च को बिलासपुर रोड टोल प्लाजा अकलतरा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...