मस्तूरी; हिंदू नववर्ष के शोभायात्रा के दौरान बड़ा हादसा..1 की मौत, 10 घायल..डीजे वाहन के कारण गई जान..चालक व संचालक गिरफ्तार, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला………

मस्तूरी: (प्रांशु क्षत्रिय) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर गंभीर लापरवाही के चलते गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने वाहन चालक एवं डीजे संचालक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है, जहां आयोजक सुरेश केवट व रामचरण केवट द्वारा एक आयोजन में तेज आवाज में डीजे बजाकर मोहल्ले में घुमाया जा रहा था। स्वराज माजदा (क्रमांक CG 10 AF 0119) में डीजे बाक्स रखकर जनरेटर की मदद से देर रात तक तेज ध्वनि में संगीत बजाया जा रहा था। रात करीब 8:30 बजे जब डीजे वाहन टुकेश कैवर्त के घर के पास पहुंचा, तब गली संकरी होने के बावजूद चालक राज बावरे (19) ने लापरवाहीपूर्वक वाहन घुसा दिया। वाहन में रखे डीजे स्पीकर बाहर निकले हुए थे, जिससे गाड़ी घर के छज्जे से टकरा गई और छज्जा गिर गया। इस हादसे में नाच रहे 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान प्रशांत केवट की मौत हो गई। प्रकरण दर्ज होते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन चालक राज बावरे और डीजे संचालक धर्मेंद्र केवट (25) को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही स्वराज माजदा वाहन, डीजे सेट, एम्पलीफायर, लैपटॉप और जनरेटर जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
ये है गिरफ्तार आरोपी……..
01. राजा बावरे पिता राजेन्द्र बावरे उम्र 19 वर्ष निवासी बिनौरी थाना पचपेडी (वाहन चालक),
02. धर्मेन्द्र केंवट पिता बट्टू लाल उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नं. 10 मल्हार (डीजे संचालक)।

