हाई स्कूल पोड़ी में रानी लक्ष्मी बाई सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण का हुआ समापन, छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर


सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) रानीलक्ष्मी बाई सेल्फ डिफेंस के अंतर्गत पूरे छत्तीसगढ़ में कक्षा 6 वीं से 12 वीं कक्षा तक के बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसी क्रम में हाई स्कूल पोड़ी एवं सीपत में भी बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें महीनें भर से 70 बालिकाओं ने इस प्रशिक्षण प्राप्त करने में हिस्सा लिया। पोड़ी स्कूल की प्राचार्या श्रीमति गायत्री कौशिक ने बताया कि प्रशिक्षक अविनाश यादव एवं गरिमा सिंह के द्वारा पोड़ी स्कूल में 1 महीना तक सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गई। जिसमें बालिकाओं को अपने बचाव के अनेक से तरीके एवं स्कील सिखाये गये। जिसका समापन गुरुवार को स्कूल में ही किया गया। इस मौके पर पोड़ी हाई स्कूल की प्राचार्या गायत्री कौशिक, अनुराधा कौशिक, त्रियुगीनारायण राठौर एवं संगीता साहू सहित स्कूल स्टाफ के शिक्षक- शिक्षिका एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

