BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! VIP कॉलोनी में चार घरों से लाखों की चोरी; पुलिस गश्त पर सवाल..मोदी के दौरे से पहले पुलिस की बड़ी नाकामी, खबर पढ़कर समझिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के सकरी थाना क्षेत्र के आसमा सिटी कॉलोनी में एक ही रात में चार घरों के ताले टूटे और लाखों के गहने-नकदी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। चोरों ने इतनी सफाई से चोरी की कि किसी को भनक तक नहीं लगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 27-28 मार्च की रात चोरों ने AJ-208, AJ-125, AJ-235 और AD-32 को निशाना बनाया। AJ-208: उदय सुरेश राव पोहकार के घर से 49,500 रूपये की चोरी। AJ-125: सत्येंद्र त्रिपाठी के घर से 85,000 रुपए नकद गायब। AJ-235: सुनीता भगत के किराएदार के घर से 90,000 रूपये पर हाथ साफ। AD-32: दुर्वेश यादव के घर से 80,000 रुपए के गहने और नकदी की चोरी हुई।

पुलिस गश्त पर सवाल, मोदी के दौरे से पहले पुलिस की बड़ी नाकामी……

चोरों ने मुख्य दरवाजों के ताले तोड़े, अलमारियां खंगाली और मिनटों में लाखों की संपत्ति समेटकर फरार हो गए। सुबह जब लोगों ने ताले टूटे देखे, तब इस वारदात का खुलासा हुआ। कॉलोनी में सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं थे और सीसीटीवी कैमरे भी काम नहीं कर रहे थे। गौरतलब है कि 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिलासपुर दौरा है, जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। इसके बावजूद VIP कॉलोनी में इतनी बड़ी चोरी पुलिस की लापरवाही उजागर करती है। फिलहाल पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन चोरों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...