ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

एनटीपीसी सीपत में वॉलीबॉल का महाधमाका: कोरबा बना चैंपियन..शानदार उद्घाटन, जोश से भरा टूर्नामेंट, फाइनल मुकाबले में दिखा रोमांच, सम्मान समारोह में चमके खिलाड़ी, पढ़िए पूरी खबर………

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) एनटीपीसी सीपत में 22 से 24 मार्च 2025 तक आयोजित अंतरा क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कोरबा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। फाइनल में गाडरवारा को हराकर कोरबा टीम ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में 22 मार्च को प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन हुआ। क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पश्चिम क्षेत्र-2 एवं राख व नई पहल) प्रदीप्त कुमार मिश्रा और कार्यकारी निदेशक सीपत विजय कृष्ण पाण्डेय ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मशाल प्रज्वलन, फ्लैग मार्च और राष्ट्रगान के साथ समारोह का आगाज हुआ। 24 मार्च को हुए फाइनल में एनटीपीसी कोरबा और गाडरवारा की टीमें आमने-सामने थीं। रंग-बिरंगी रोशनी और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच दोनों टीमों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। अंततः कोरबा ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए गाडरवारा को पराजित कर चैंपियनशिप जीत ली। पुरस्कार वितरण समारोह में कार्यकारी निदेशक विजय कृष्ण पाण्डेय ने विजेता कोरबा टीम और उपविजेता गाडरवारा टीम को ट्रॉफी प्रदान की। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को “मैन ऑफ द टूर्नामेंट”, “मैन ऑफ द मैच”, “बेस्ट सर्विस”, “बेस्ट लिफ्टर”, “बेस्ट डिफेंडर” और “बेस्ट स्मैशर” जैसे खिताबों से नवाजा गया। पूरे टूर्नामेंट का एलईडी स्क्रीन और यूट्यूब पर सीधा प्रसारण किया गया, जिससे घर बैठे हजारों दर्शकों ने रोमांचक मुकाबलों का आनंद उठाया। एनटीपीसी सीपत में इस तीन दिवसीय वॉलीबॉल महाकुंभ ने खेल प्रेमियों को जबरदस्त रोमांच और उत्साह से भर दिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...