BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में सनसनी! जूते के डिब्बे में मिला नवजात का शव…दिल दहलाने वाला कांड, क्षेत्र में हड़कंप, जांच कर रही पुलिस, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला………

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के तारबाहर थाना क्षेत्र के विनोबा नगर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। साईं दरबार के सामने सरस्वती पार्क में एक नवजात शिशु का शव जूते के डिब्बे में मिलने से हड़कंप मच गया। रविवार सुबह करीब 9:30 बजे इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोबा नगर निवासी हिमांशु यादव के घर में काम करने वाला रोहित खान जब शौच के लिए पास के प्लॉट में गया, तो उसने जूते के डिब्बे में नवजात का शव पड़ा देखा। उसने तुरंत हिमांशु यादव को जानकारी दी, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने नवजात की प्राकृतिक मृत्यु की संभावना जताई है, लेकिन पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 94-बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल का नक्शा, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्य जुटाकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...