ChhattisgarhRaftaar News Cg

ससुराल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत! पति पर हत्या का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया..दहेज प्रताड़ना या हत्या? शादी के दो महीने बाद पंखे से लटकती मिली नवविवाहिता की लाश, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला………

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 24 वर्षीय भूमिका दुबे की लाश उसके ससुराल में पंखे से लटकती मिली। शादी के महज दो महीने बाद हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मायका पक्ष ने इसे हत्या करार देते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के पिता सजीवन दुबे का आरोप है कि दामाद सोनल द्विवेदी शादी के बाद से ही भूमिका को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। जब उन्होंने पैसे देने से मना किया, तो दामाद आए दिन मारपीट करने लगा। परिजनों ने बताया कि आरोपी पहले भी जेल जा चुका है और लगातार धमकियां देता था। घटना के बाद मायका पक्ष ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पति सोनल द्विवेदी को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में आरोपी पति ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि भूमिका किसी अन्य युवक से बातचीत करती थी, जिससे दोनों के बीच विवाद होता था। हालांकि मायका पक्ष इसे सिरे से खारिज कर रहा है और इसे सुनियोजित हत्या बता रहा है। पुलिस ने सभी पक्षों का बयान दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...