BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; कलेक्टर जनदर्शन में उमड़ी भीड़! भूमि विवाद, मुआवजा और तालाब की लड़ाई भी पहुंची कलेक्टर दरबार..स्कूलों से लेकर सड़क तक, हर समस्या पर कार्रवाई के कलेक्टर ने दिए निर्देश, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला………

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक जनदर्शन में आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिए। सोमवार को जिलेभर से बड़ी संख्या में लोग कलेक्टोरेट पहुंचे और करीब 150 आवेदन सौंपे। कलेक्टर ने व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कुछ मामलों में उन्होंने फोटो खींचकर सीधे व्हाट्सएप पर अधिकारियों को भेजे और जल्द समाधान करने कहा। जनदर्शन में सिरगिट्टी पार्षद ने बताया कि स्कूल में 200 छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन असामाजिक तत्वों के कारण परिसर असुरक्षित बना हुआ है। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। बिल्हा ब्लॉक के धमनी गांव के बच्चों ने अभिभावकों के साथ पहुंचकर कलेक्टर से मदद मांगी। बच्चे आरटीई के तहत पढ़ाई कर रहे थे। कलेक्टर ने उनकी पढ़ाई जारी रखने के लिए अन्य निजी स्कूल में प्रवेश दिलाने की पहल की। तखतपुर के खम्हरिया गांव में 10वीं के बाद छात्र आगे नहीं पढ़ पा रहे। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को प्रस्ताव भेजने कहा और वहीं खम्हरिया के लोगों ने ही पानी की किल्लत का मुद्दा उठाया। गांव में 5000 से ज्यादा की आबादी हैं, लेकिन कोई नदी-नहर नहीं हैं। कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग को समाधान के निर्देश दिए। माताचौरा के प्रभुलाल खैरवार की सड़क निर्माण में अधिग्रहित जमीन का मुआवजा नहीं मिला— कलेक्टर ने मामला देखा। ग्राम कोरमी में 57 डिसमिल जमीन पर कब्जे की शिकायत— कलेक्टर ने एसडीएम को जांच सौंप दी। ग्राम पंचायत पोड़ी के ग्रामीणों ने जूनी तालाब को मछली पालन के लिए न देने की मांग उठाई— ग्रामीणों का कहना है कि यह आम निस्तारी तालाब है, जिससे लोग पानी पीते हैं। मामला मत्स्य विभाग को भेजा गया। ग्राम किरारी के कृष्ण कुमार सुमन ने पिता की मृत्यु के बाद सहायक ग्रेड-03 के पद पर अनुकंपा नियुक्ति की मांग की, जिसे सीईओ जनपद पंचायत मस्तूरी को भेजा गया। ग्राम नगोई के उमाशंकर गुप्ता ने भूमि रिकॉर्ड दुरुस्त करने की गुहार लगाई— मामला कोटा एसडीएम को सौंपा गया। क्रेडा सौर सुजला योजना के तहत सबमर्सिबल पंप की मांग— मामला क्रेडा विभाग के ईई को भेजा गया। ग्राम रमतला की बलहीन बाई की जमीन पर जबरन सड़क निर्माण की शिकायत— मामला बिलासपुर एसडीएम को सौंपा गया। कलेक्टर ने जनदर्शन में पहुंचे हर व्यक्ति की बात सुनी और भरोसा दिलाया कि किसी की भी समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; एसईसीएल की 5 खदानों को मिला 5-स्टार दर्जा: उत्कृष्ट खनन के लिए राष्ट्रीय सम्मान..कोयला मंत... सीपत; हाई स्कूल में छात्राओं को मिली सरस्वती साइकिल, अब सपनों को मिलेगी रफ्तार.निःशुल्क साइकिल वितरण... असंगठित श्रमिकों के लिए नई योजनाओं का ऐलान: ई-रिक्शा अनुदान बढ़कर 1 लाख; गिग वर्कर्स, चरवाहों और मेध... बिलासपुर में 100 रुपये के 4 पजामों को लौटाने पर हुआ बवाल..पैसे वापस नहीं मिलने से भड़की महिला, पति क... बिलासपुर; फर्जी डॉक्टर मामले में अपोलो प्रबंधन को पुलिस की क्लीन चिट..सीबीआई जांच की मांग तेज, पूर्व... बिलासपुर; बेलतरा के ग्रामीण बैंक और एटीएम में सेंधमारी का खुलासा; पुलिस ने 5 शातिर चोर दबोचे..सीसीटी... बिलासपुर में 11 केवी हाईटेंशन लाइन बनी काल; निर्माणाधीन मकान में पुट्टी कर रहे युवक की संदिग्ध मौत..... बिलासपुर; पेपर लीक और युवाओं के भविष्य पर होगा बड़ा मंथन; 12 जुलाई को बिलासपुर आएंगे इमरान प्रतापगढ़... बिलासपुर; संपत्ति की लालच में बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला..धमकी देकर की मारपीट, आरोपी गिरफ्तार... बिलासपुर में बिजली कटौती से फूटा गुस्सा; सकरी रहा बंद, व्यापारियों ने बिजली कार्यालय का किया घेराव.....