Raftaar News Cg

बाबा गुरु घासीदास के विचार मानव समाज के कल्याण का मार्ग करती हैं प्रशस्त: राहुल

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) आज क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरु घासीदास जी की 266 वीं जयंती का कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें ग्राम धनिया के सतनामी समाज के युवाओं द्वारा भी गुरु घासीदास बाबा के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्वलित कर, पुष्प अर्पित कर एवं जैतखाम पर सफेद झंडा लगाकर हर्षोल्लास से जयंती का पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने गुरु घासीदास बाबा जी के महिमा का गुणगान किया और गुरु घासीदास बाबा जी के संदेश को अपनाने का संकल्प लिया। इस बीच समाज के युवा अध्यक्ष राहुल टंडन ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी का जीवन सिर्फ छत्तीसगढ़ के लिए नहीं वरन संपूर्ण मानव समाज के कल्याण का प्रेरक संदेश देती है। अपने तेज और तप के बल पर उन्होंने छत्तीसगढ़ की पावन धरा को सन्मार्ग पर चलाकर समानता और बंधुत्व के भाव को प्रारंभ किया। उन्होंने आजीवन सत्य की आराधना की। उनके बताए विचार आज भी मानव समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है। गुरु घासीदास के विचार अजर व अमर है, इसी कारण उनकी जयंती को एक दिन नहीं बल्कि महीनों तक कई स्थानों पर आयोजन किया जाता है। इस दौरान सतनामी समाज युवा अध्यक्ष राहुल टंडन, उपाध्यक्ष गुलशन टंडन, सचिव राजू कुर्रे, सह सचिव संजीत टंडन, हरीश टंडन, नवीन, आर्यन, जितेंद्र, स्वप्निल टंडन, अर्जुन कुर्रे, रंजीत सोनवानी, सम्मत कुर्रे, सचिन, रमेश कुर्रे, लक्ष्मी सांडे, रामजी, विवेक टंडन, दिगवेंद्र रात्रे, मनीष कुर्रे, सुशांत टंडन, सतनाम टंडन, कोमल टंडन, संतोष, कामता कुर्रे सहित क्षेत्र के सतनामी समाज लोग उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!