BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! देर से आने वाले 33 कर्मचारियों पर गिरी गाज, SDM ने थमाया नोटिस..सरकारी कार्यालयों में अनुशासन लाने सख्त हुई प्रशासनिक कार्रवाई, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर:( प्रांशु क्षत्रिय) कोटा एसडीएम नितिन तिवारी ने सरकारी कार्यालयों में अनुशासनहीनता पर कड़ा रुख अपनाते हुए अचानक निरीक्षण किया और समय पर नहीं पहुंचने वाले 33 कर्मचारियों को नोटिस थमा दिया। इन सभी को 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा एक दिन का वेतन काटने की चेतावनी दी गई है। एसडीएम तिवारी ने जनपद कार्यालय कोटा, महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय, तहसील कार्यालय और बीआरसी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान—जनपद कार्यालय कोटा: 14 कर्मचारी अनुपस्थित मिले, महिला एवं बाल विकास विभाग: 15 कर्मचारी देरी से पहुंचे, बीआरसी कार्यालय: 4 कर्मचारी तय समय पर नहीं पहुंचे। गौरतलब है कि हाल ही में बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने सभी सरकारी कार्यालयों में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कर्मचारियों की लापरवाही जारी थी, जिस पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि यदि कर्मचारियों का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो उनका एक दिन का वेतन काटा जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई को सरकारी कार्यालयों में अनुशासन लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.2 लीटर अवैध शराब जब्त, एक्टिवा से शराब तस्करी करते दो आरोपी दबोचे! बिलासपुर; खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की मौके पर मौत...पुलिस जांच में जुटी! बिलासपुर; पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान...दूसरे कमरे में बंद मिल... बिलासपुर; आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति पर बवाल, एनएसयूआई ने निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई! मस्तूरी; खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत..बिजली विभाग पर उठ... सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत!