Raftaar News Cg

जोन स्तरीय चार दिवसीय एफ एल एन प्रशिक्षण सह कार्यशाला पूर्व माध्यमिक शाला नवाडीह में संपन्न

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सफल संचालन और 2026 तक कि कार्ययोजना को प्रतिपादित करने के उद्देश्य से निपुण भारत मिशन एफएलएन अंतर्गत चार दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन जिला मिशन समग्र शिक्षा बिलासपुर के निर्देशानुसार विकास खंड मस्तूरी के अंतर्गत संकुल केंद्र सीपत के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवाडीह में रखा गया। प्रशिक्षण में संकुल केंद्र कन्या सीपत, बालक सीपत, पोड़ी, गुड़ी, जांजी के कक्षा पहली से तीसरी तक पढ़ाने वाले 45 शिक्षको को मास्टर ट्रेनर गजराज क्षत्रीय, राजेन्द्र मिरी, सरोज गुप्ता, राजेन्द देवांगन, कैलाश जायसवाल, पुरुषोत्तम बिंझवार, विद्या सोनी, सुनीता गोयल, मनीराम बघेल के द्वारा निपुण भारत, गणित के लक्ष्य अवधारणा, सरलतम विधि, पुस्तकालय, गणित, अंग्रेजी शिक्षण को टेक्नोलॉजी से जोड़ना, लक्ष्य, अंग्रेजी शिक्षण, चर्चा पत्र, पाठ्य पुस्तक उपयोग एवं गतिविधि का ट्रेनिंग दिया गया। वही एफएलएन रणनीति, कविता अभ्यास, गतिविधि एवं स्थानीय बोली के बारे में एक दूसरे प्रशिक्षार्थी से संवाद किया गया। आगामी अंतिम दिवस टीएलएम निर्माण गतिविधि शिक्षण प्रदर्शनी के बारे में जानकारी तैयार करके प्रस्तुतीकरण हेतु नामित किया गया। सभी मेंटर को स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ जोन स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का समापन किया गया। जोन स्तरीय प्रशिक्षण में संकुल शैक्षिक समन्वयक प्रमोद कुमार पाण्डेय, श्रीकांत श्रीवास, तुलेश्वर सिह कौशिक, रामप्रसाद साहू, रामबाबू कर्ष सहित शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...