ChhattisgarhRaftaar News Cg

कोरबा में दर्दनाक हादसा! हसदेव में मौत की छलांग? 15 फीट गहरी नदी में समाए तीन दोस्त, दो मिले, एक कहां?…रेस्क्यू ऑपरेशन जारी! 2 किलोमीटर दूर मिले शव, तीसरे की तलाश में जुटी टीमें! पढ़िए पूरी खबर……..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हसदेव नदी में नहाने गए तीन दोस्तों में से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक की तलाश जारी है। यह दर्दनाक हादसा सोमवार को हुआ था, जिसके बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था। गुरुवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान दो युवकों के शव अलग-अलग स्थानों पर मिले। 27 वर्षीय सागर चौधरी का शव जलकुंभी में फंसा मिला, जबकि 19 वर्षीय बजरंग प्रसाद का शव घटना स्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर बरामद हुआ। तीसरे युवक आशुतोष सोनिकर की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि आशुतोष और बजरंग CSEB कर्मी के बेटे हैं, जबकि सागर चौधरी EVPG कॉलेज में पढ़ता था। तीनों युवक सोमवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकले थे। जब देर शाम तक वापस नहीं लौटे, तो परिवारवालों ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर शाम 5:15 बजे तीनों को CSEB मुख्य गेट के पास बाइक से जाते देखा गया था। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए तीनों युवकों के मोबाइल लोकेशन ट्रेस किए, जिससे वे हसदेव नदी किनारे पहुंचे। वहां युवकों के चप्पल, कपड़े, मोबाइल और बाइक मिली। परिजनों ने इनकी पहचान की, जिससे पुष्टि हुई कि तीनों युवक नदी में गए थे।

गहराई और जलकुंभी बनी हादसे की वजह!

जहां से तीनों युवक लापता हुए, उस जगह नदी की गहराई करीब 15-20 फीट है और जलकुंभी भी बड़ी मात्रा में मौजूद है। आशंका जताई जा रही है कि तीनों दोस्त जलकुंभी में फंस गए होंगे या फिर एक को बचाने के प्रयास में हादसे का शिकार हो गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…..

दर्री पुलिस के अनुसार तीनों दोस्तों ने लापता होने से पहले सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की थी। अब तक दो के शव मिल चुके हैं, जबकि तीसरे की तलाश के लिए रेस्क्यू टीम लगातार प्रयास कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...