Raftaar News Cg
सीपत क्षेत्र के गुड़ी में दो बाइक की भीड़त, दो युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) आज शाम 4:30 में सीपत गुड़ी मार्ग में दो बाइक की भीड़त से 2 की मौत 1 गंभीर रूप से घायल। सीपत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीपत क्षेत्र के ग्राम बनियाडीह निवासी खुलेश राम एवं भूपेंद्र कश्यप सीपत की ओर से कोरबा की ओर जा रहे थे। वही कोरबा निवासी नीतीश साहू कोरबा की ओर से सीपत की ओर आ रहे थे। शाम 4:30 में दोनों बाइक आपस में टकरा गई। घटना के बाद दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे हॉस्पिटल पहुँचाय गया हैं, सीपत पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं ।


YOUTUBE RAFTAAR NEWS
