ChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; कांग्रेस नेता की दबंगई! समय खत्म होने के बाद भी नामांकन जमा कराने का दबाव, हंगामा कर दी धमकी, वायरल वीडियो देख पढ़िए पूरी खबर……..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस नेता गजरूप सिंह सलाम की दबंगई सामने आई। उन्होंने निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद अपने समर्थक का नामांकन जमा कराने के लिए चुनाव अधिकारी पर दबाव बनाया। जब पंचायत सचिव ने समय सीमा समाप्त होने की बात कही, तो नेता ने हंगामा शुरू कर दिया, गाली-गलौच की और अधिकारी को देख लेने की धमकी दी। गजरूप सिंह सलाम का हंगामा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कांग्रेस नेता अधिकारियों को धमका रहे हैं और अपने भाई की पत्नी नेहा सलाम के जिला पंचायत सदस्य बनने के बाद अध्यक्ष बनने का दावा कर रहे हैं। मौके पर मौजूद पुलिस जवान कुलदीप चतुर्वेदी ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन जब हंगामा नहीं रुका, तो उन्हें गौरेला थाना ले जाया गया। इस मामले में पहले कोई शिकायत नहीं मिलने के कारण पुलिस ने कांग्रेस नेता को चेतावनी देकर छोड़ दिया। हालांकि, बाद में चुनाव अधिकारी सतीश चंद्रा ने मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने गजरूप सिंह सलाम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

प्रशासन की सख्ती के बावजूद नेताओं की दबंगई जारी………

चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्ती बरत रहा है, लेकिन राजनीतिक दबंगई के ऐसे मामले अब भी सामने आ रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्...