ChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत! पंचायत चुनाव से पहले सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई..1 आरोपी से 50 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, पढ़िए पूरी खबर……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसते हुए सीपत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर 50 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के कारोबार और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 30 जनवरी 2025 को थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के नेतृत्व में सीपत पुलिस टीम ने भिल्मी वर्मा मोहल्ला में दबिश दी। इस दौरान आरोपी कोमल प्रसाद वर्मा (35 वर्ष) पिता शिव कुमार वर्मा को अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बेचने की तैयारी करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 50 लीटर देशी महुआ शराब जब्त कर ली और आरोपी को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…….

कोमल प्रसाद वर्मा पिता स्व. शिव कुमार वर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी भिल्मी वर्मा मोहल्ला थाना सीपत जिला बिलासपुर।

इस कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान……

थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, सहायक उप निरीक्षक धमेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक जयपाल सिंह बंजारे, परमेश्वर सिंह, आरक्षक प्रकाश जगत, राजेंद्र साहू, मुरीत राम बघेल, सुभाष मरावी एवं महिला आरक्षक प्रियंका मिश्रा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार!