ChhattisgarhRaftaar News Cg

कोरबा में वेल्डिंग चिंगारी से दुकान में लगी भीषण आग!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) दर्री थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में बुधवार दोपहर दुबे बेल्ट एंड गारमेंट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। आग बगल में स्थित वेल्डिंग दुकान से निकली चिंगारी के कारण लगी, जिसने देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही लाखों रुपए का माल जल चुका था। घटना के समय दुकान संचालक आर. दुबे दुकान बंद कर किसी काम से बाहर गए हुए थे। उन्हें फोन के माध्यम से आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। इस हादसे से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। कान संचालक आर. दुबे ने बताया कि दुकान में बेल्ट, चश्मा, रुमाल, गर्म कपड़े, गमछे और विभिन्न प्रकार के कपड़े रखे हुए थे। आगजनी की इस घटना में उन्हें लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही सीएसईबी की दमकल टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने बताया कि उनके पहुंचने से पहले ही काफी सामान जल चुका था, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों को बचा लिया गया। दमकल विभाग ने गर्मी के मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शॉर्ट सर्किट और वेल्डिंग कार्य के दौरान निकली चिंगारी से आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए सावधानी बरतना आवश्यक है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...