Raftaar News Cg

वैदिक महाविद्यालय सीपत में खेल स्पर्धा का आयोजन, बालक एवं बालिकाओं ने कबड्डी में दिखाया दमखम

समय प्रबंधन में छिपा है जीवन मे सफलता का रहस्य : द्वारिकेश

 

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) वैदिक महाविद्यालय सीपत में सात दिवसीय विभिन्न विषयों पर कार्यशाला व वार्षिक खेलकूद स्पर्धा का शुभारंभ सोमवार को हुआ। मंगलवार को प्रथम सत्र में समय प्रबंधन व जीवन की सफलता विषय पर कार्यशाला सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य रुप से व्यापारी संघ से संजय गुप्ता राजेश कैवर्त, रामलाल साहू अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संस्था के चेयरमेन द्वारिकेश पांडेय ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन का एक-एक क्षण कीमती होता है। जीवन मे सफल होने समय के महत्व को समझे। आप सभी जिज्ञासु बने। समय प्रबंधन व अनुशासन सफलता का मूलमंत्र है इसका सदुपयोग कर अपना जीवन सुखमय बनाएं। व्यापारी संघ के संजय गुप्ता व राजेश कैवर्त ने कहा कि सफलता के लिए कर्म के साथ ही समय प्रबंधन भी बेहद जरूरी है। उचित समय पर किया गया कर्म हमेशा फलदायी होता है। जो व्यक्ति तय समय पर अपना काम नहीं करते उनकी सफलता संदिग्ध ही रहती है। इसलिए लक्ष्य निर्धारण के साथ व्यक्ति को समय प्रबंधन का भी ध्यान रखना चाहिए। द्वितीय सत्र में कबड्डी स्पर्धा सम्पन्न हुआ। जिसमे महाविद्यालय के बालक बालिकाओं ने भाग लेकर अपना दमखम दिखाया। बुधवार को गोला फेंक तवा फेंक ऊंची कूद लंबी कूद की स्पर्धा सम्पन्न होगी। आयोजन को सफल बनाने में खेल शिक्षक इमरान अली, सचिव अशोक श्रीवास व सहायक प्राध्यापक राजेंद्र सिंह क्षत्रिय, रामकुमार पटेल, रामेश्वर साहू, रुखमणि चौधरी, अजयशंकर गंधर्व, एसपी टंडन की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रो.हिमांशु गुप्ता व आभार संस्था सीईओ अभिनय शुक्ला ने किया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...