Raftaar News Cg

राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवकों में व्यक्तित्व निर्माण एवं समाज सेवा का अवसर: खेर

सीपत इकाई ने लगाया बम्हनीखुर्द में सात दिवसीय शिविर

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) शासकीय मदनलाल शुक्ल स्नात्कोत्तर महाविद्यालय सीपत के राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा विशेष 7 दिवसीय शिविर का ग्राम पंचायत मंजुरपहरी के आश्रित ग्राम बम्हनीखुर्द में शनिवार को शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच मंजूरपहरी लोक दास मानिकपुरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शाला विकास समिति बम्हनीखुर्द के अध्यक्ष रामनारायण उइके उपस्थित रहे। अतिथियों ने स्वयं सेवकों का इस ग्राम में शिविर लगाने के लिए आत्मीय स्वागत करते खुशी प्रकट किए। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी शत्रुहन धृतलहरे ने बताया की शिविर में कुल 34 स्वयं सेवक भाग ले रहे है, जिसमें 13 बालक और 15 बालिकायें शामिल है। कार्यक्रम कि अध्यक्षता करते हुए संस्था के प्राचार्य डॉ. आर.एस खेर ने शिविर के महत्व को बताते हुये कहा इसके माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण एवं समाज सेवा के लिए अवसर प्रदान करता है और व्यक्ति में राष्ट्र बोध उत्पन्न करता है। प्राचार्य ने सभी स्वयं सेवकों को बधाई देते हुए शिविर के सफल होने की पर शुभकामनाएं प्रेसित किए। इस अवसर विशिष्ट प्राध्यापक डॉ. नीना बखारिया, डॉ. शुभा मिश्रा, प्रो. श्वेता पांडया, डॉ श्रीकांत मोहरे, रामायण यादव एवं ग्रामवासियों में जग सिंह पवार, छेदु, सरपंच प्रतिनिधि संजय पाटले उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार कार्यक्रम अधिकारी शत्रुहन घृतलहरे ने किया। शिविर नायक की भूमिका में भागबली कैवर्त एवं शिविर नायिका की भूमिका प्रियंका टैंगवर ने निभाया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...