BilaspurCg bordCrimeRaftaar News Cg

डॉ. पूजा चौरसिया हत्या KAND: CID जांच में रेप के बाद हत्या की पुष्टि, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर:(प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जिला अस्पताल की डॉक्टर पूजा चौरसिया की मौत को लेकर CID ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। 11 मार्च 2024 को संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर मिली डॉक्टर पूजा की मौत को अब हत्या करार दिया गया है। CID ने अपनी 580 पन्नों की रिपोर्ट में जिम ट्रेनर सूरज पांडेय के खिलाफ रेप और हत्या का मामला दर्ज करने की सिफारिश की है। CID ने मामले की गहन जांच करते हुए पाया कि पूजा की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि सूरज पांडेय द्वारा दुष्कर्म और गला घोंटकर हत्या का नतीजा थी। जांच टीम ने क्राइम सीन रिक्रिएट कर, फोरेंसिक साक्ष्य, ब्लड सैंपल, DNA रिपोर्ट और फिंगरप्रिंट्स के आधार पर घटना की पुष्टि की। रिपोर्ट में 50 गवाहों के बयान, तीन आईफोन, कॉल डिटेल्स, और अन्य फॉरेंसिक साक्ष्य भी शामिल किए गए। कटघोरा की रहने वाली 31 वर्षीय डॉ. पूजा चौरसिया अपने पति डॉ. अनिकेत कौशिक के साथ बिलासपुर के सरकंडा स्थित अशोक नगर में रहती थीं। 10 मार्च 2024 की शाम ड्यूटी पर गए उनके पति ने बताया कि पूजा बापजी कॉलोनी के लिए निकली थीं, लेकिन रात भर घर नहीं लौटीं। अगली सुबह उनकी लाश घर में फंदे से लटकती मिली। पुलिस ने शुरू में इसे आत्महत्या माना और जिम ट्रेनर सूरज पांडेय को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया। हालांकि मृतका की मां रीता चौरसिया ने जांच पर सवाल उठाए और हाईकोर्ट में याचिका दायर की।

इसके बाद हाईकोर्ट के निर्देश पर CID जांच शुरू हुई, जिसमें हत्या और दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ। डॉ. पूजा की मां रीता चौरसिया ने कहा, “पुलिस से हमें न्याय की कोई उम्मीद नहीं थी। उन्होंने शुरुआत से ही मामले को दबाने की कोशिश की। अगर हमने प्राइवेट फोरेंसिक जांच नहीं कराई होती, तो मेरी बेटी को न्याय नहीं मिल पाता। मेरा दामाद और समधी घटना के बाद आरोपी का बचाव करते रहे। उन्हें सच पता था, फिर भी वे पुलिस को गुमराह करते रहे।”

CID रिपोर्ट में पति की भूमिका संदिग्ध नहीं…….

CID ने अपनी रिपोर्ट में डॉ. अनिकेत कौशिक की भूमिका को लेकर कोई नकारात्मक टिप्पणी नहीं की है। हालांकि मृतका की मां ने अनिकेत और उनके परिवार पर साक्ष्य छिपाने और आरोपी का समर्थन करने का आरोप लगाया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....