BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोनी मार्ग पर मंगलवार सुबह उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब नगर निगम का पानी टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसा सुबह करीब 8:30 से 9 बजे के बीच हुआ। टैंकर की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कुछ वाहन टैंकर के नीचे दब गए। दुर्घटना के दौरान आसपास मौजूद कई लोग भी बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नगर निगम का पानी टैंकर काफी तेज रफ्तार से कोनी मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। टैंकर के पलटते ही आसपास खड़े वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। हादसा जिस तरह से हुआ, उससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। टैंकर की चपेट में आए वाहन क्षतिग्रस्त हुए और कुछ वाहन उसके नीचे दब गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी व्यक्ति की जान नहीं गई। यदि उस समय कोई व्यक्ति सीधे टैंकर की चपेट में आ जाता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।

नगर निगम की गाड़ी में नंबर प्लेट नहीं, उठे सवाल……

हादसे के बाद नगर निगम के वाहन की स्थिति को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त पानी टैंकर में नंबर प्लेट तक नहीं लगी थी। ऐसे में सरकारी वाहन बिना नंबर प्लेट सड़क पर कैसे संचालित हो रहा था, इसे लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। वाहन की फिटनेस, दस्तावेज, चालक की जिम्मेदारी और सड़क पर संचालन से जुड़े नियमों की जांच की जरूरत है।

रफ्तार और लापरवाही समेत कई बिंदुओं पर जांच जरूरी……

फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। टैंकर की रफ्तार, चालक की लापरवाही, वाहन की तकनीकी स्थिति और सड़क पर उसकी स्थिति समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। हादसे ने नगर निगम के वाहनों के रखरखाव और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी! दूसरी शादी साबित करना महिलाओं के लिए बना बड़ी चुनौती; कानून में बदलाव की सिफारिश करेगा महिला आयोग..प... दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल... असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव : बोले- इन ताकतों से डरना नहीं है, गांधीवादी तरीके से लड़ने की... कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय...