अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR!

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: (प्रांशु क्षत्रिय) अमरकंटक चौक पर देर रात जन्मदिन समारोह के दौरान भीड़ जुटाने और सार्वजनिक मार्ग पर आवागमन बाधित होने के मामले में गौरेला पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा के जीपीएम जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे उर्फ सिद्दू सहित चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने मामले में BNS की धारा 285 और 3(5) के तहत अपराध क्रमांक 0414/26 दर्ज कर विवेचना शुरू की है। पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर 2026 की रात करीब 11:42 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली। वीडियो में सिद्धार्थ दुबे फेसबुक लाइव पर नजर आ रहे थे। पुलिस के अनुसार, वीडियो में अमरकंटक चौक, गौरेला में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ दिखाई दे रही थी। जन्मदिन मनाने के लिए मंच तैयार किया गया था और केक काटने व बधाई देने के लिए लोग जुटे थे। पुलिस का कहना है कि इससे सार्वजनिक मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो रहा था। FIR में सिद्धार्थ दुबे उर्फ सिद्दू, मौसम ताम्रकार, रितुराज अग्रवाल सहित अन्य के नाम शामिल हैं। मामले को पुलिस ने पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। वहीं, मुकेश दुबे गौरेला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष हैं। 2025 के नगरीय निकाय चुनाव में वे भाजपा प्रत्याशी के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे।
