ChhattisgarhRaftaar News Cg

राजनांदगांव में होगा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रांत अधिवेशन..जरहागांव इकाई के कार्यकर्ताओं ने किया पोस्टर विमोचन, पढ़िए पूरी खबर…….

तखतपुर:(प्रांशु क्षत्रिय) संस्कारधानी राजनांदगांव में आगामी 3 से 5 जनवरी 2025 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 57वां छत्तीसगढ़ प्रांत अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इस तीन दिवसीय अधिवेशन का आयोजन “आचार्य विद्यासागर नगर” नामक स्थल पर होगा। कार्यक्रम को लेकर पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जरहागांव इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा इस आयोजन के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर नगर मंत्री राजू बिस्वास, नगर सह मंत्री गोपाल गुप्ता, नगर महाविद्यालय प्रमुख सत्यम साहू, नगर सह मंत्री जसवंत जायसवाल और नगर विद्यालय प्रमुख देवेंद्र साहू उपस्थित रहे। अधिवेशन के दौरान परिषद के नवीन सत्र 2024-25 के लिए अध्यक्ष एवं मंत्री का पदभार ग्रहण कराया जाएगा। इसके साथ ही शोभायात्रा, प्रदर्शनी उद्घाटन और पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। जरहागांव इकाई से इस अधिवेशन में 9 कार्यकर्ता शामिल होंगे, जबकि मुंगेली जिले से 30 कार्यकर्ताओं के आने की संभावना है। पूरे छत्तीसगढ़ से करीब 800 छात्र प्रतिनिधि अधिवेशन में भाग लेंगे। प्रत्येक जिले और नगर से कार्यकर्ता यहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। अधिवेशन की तैयारियों को लेकर हाल ही में जरहागांव में प्रतिनिधि कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के पदाधिकारियों ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की। कार्यकर्ताओं ने अधिवेशन को लेकर अपनी पूरी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस कार्यक्रम से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और छात्रों में नई ऊर्जा का संचार होगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म...