ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

मासूम के साथ हैवानियत; 50 वर्षीय रिश्तेदार ने ढाई साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म..आरोपी गिरफ्ताR!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से समाज को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी ढाई साल की मासूम रिश्तेदार के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है। बगीचा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ढाई साल की बच्ची को उसके पिता ने अपने ही रिश्तेदार को गोद में देकर शौचालय चला गया, जिसके बाद बच्ची की रोने की आवाज आई। जब तक उसके पिता शौचालय से निकले, तब तक हैवान दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था। बच्ची के पिता ने देखा कि बच्ची के गुप्तांग से खून निकल रहा था, तब बच्ची को लेकर बगीचा थाना पहुंचे और मामले की शिकायत की। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन बदमाश है और कई बार जेल जा चुका है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म...