BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! तीन साल से नदारद शिक्षकों और भृत्यों को विभाग ने भेजा अंतिम नोटिस..होगी सेवा समाप्ति की कार्यवाही, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर:(प्रांशु क्षत्रिय) शिक्षा विभाग ने तीन साल या इससे अधिक समय से अनुपस्थित चल रहे पांच शिक्षकों और भृत्यों को अंतिम नोटिस जारी किया है। इनसे जल्द से जल्द अनुपस्थिति का कारण बताने को कहा गया है। यदि वे निर्धारित समय में जवाब नहीं देते हैं, तो विभाग उनकी सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू करेगा। जिन कर्मचारियों को यह नोटिस जारी किया गया है, उनमें यशवंत साहू (सहायक शिक्षक, एलबी, शासकीय प्राथमिक शाला, डंडासागर), मदन लाल श्यामले (सहायक शिक्षक, एलबी, शासकीय प्राथमिक शाला, कुआजति), राकेश मिश्रा (सहायक शिक्षक, एलबी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, बेलसरा), अमन मिरी (भृत्य, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, लावर) और शशिकांत यादव (भृत्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, सीस) शामिल हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार इन कर्मचारियों की अनुपस्थिति से स्कूलों के संचालन में बाधा उत्पन्न हो रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगर नोटिस का जवाब नहीं मिला, तो नियमानुसार कठोर कदम उठाए जाएंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...